वो प्यारा धागा 😍

वो धागा 
कितनी यादें 
मीठी प्यारी 
कोई मोल नहीं
कभी न खत्म होने वाला प्यार 
हर पूजा में ईश्वर से मांगती दुआ 
जहाँ भी रहे भाई मेरा, खुश सलामत रहे

एक ज़िंदगी हमने है बिताई साथ 
सब कुछ बांटा, खिलौने, चॉक्लेट, डाँट
खेलना रूठना पढ़ना एक साथ
और फिर मीठी सी एक कट्टी 
जैसे युद्ध में विराम की घोषणा
और फिर मान जाना 
छोटे भाई लाडले होते 
उनके स्कूल के काम भी हम कर देते
बड़े देते हमें छाँव पिता की
उम्र का फर्क नहीं होता ज़्यादा 
फिर भी ध्यान रखते बहुत ज़्यादा 

माँ का कौन है लाडला 
और इस बात पे इतराना 
अरे तेरी शक्ल तो माँ से मिलती
दादू नानू की गोदी का बटवारा
दादी नानी के प्यार के हिस्सेदार 
पापा ने किसके लिए लाया खिलौना
बुआ मासी काका काकी से बना परिवार
हर एक ज़िद थी बस प्यार

एक दूजे को डाँट से बचाना
मिल के कई प्लान बनाना
खेल में खुद जीतो तो जश्न मनाना
और वो जीते तो रौंद कर जाना
कैरम, शतरंज बिज़नेस 
क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन 
सब खेले लड़ते झगड़ते प्यार से
एक ज़िंदगी जी हमने साथ
सोचा ये दोस्ती हैं उम्र भर की 
फिर हम बड़े हुए 
 पर जाने ज़िंदगी क्यों बदल गई

वक़्त भागा तेज़ 
कहीं रिश्ते नए कहीं नौकरी नई
ज़िम्मेदारियाँ बढ़ती गई 
फुर्सत के लम्हे मिले नहीं
रिश्तों पे धूल चढ़ती गई
दिल को पता, एक आवाज़ की दूरी पे ही हैं 
पर वो आवाज़ कुछ धीमी होती गई
सबने सोचा क्यों परेशान करें
वो जी रहा उसे जीने दें

पर सच कहूँ 
इस दिल में कई हिस्से हैं जैसे
सब रिश्ते चाहिए मुझको वैसे
करो परेशान सबको 
फ़ोन मिलाओ और दिमाग चट कर जाओ
फिर से वही बचपन जी जाओ
याद करो कैसे पल पल की खबर रखते थे हम
आज क्यों अंजान अकेले हुए हैं हम 

ये धागा जो बांधों इस बार कलाई पे 
फिर लौट जाना बचपन में 
जहां प्यारा सा साथी है
जिस से अब कट्टी नहीं होती !!

किलकारियों शरारतों का तोहफ़ा हो इस बार
इंतज़ार मत करो उसे ज़रूरत होगी
बेवज़ह की बातों में ही है सच्चा प्यार !!




Comments

  1. Full of emotions and unconditional love♥️

    ReplyDelete
  2. Full of luv and care... ❤

    ReplyDelete
  3. Such a wonderful blog deeps,sach me aisa hota hain,kyon yeh pyare rishte naye rishteo ke aage fike pad jate hain

    ReplyDelete
  4. Really so emotional
    You are superb writer poonammahajan

    ReplyDelete
  5. Beautifully written.. Kudos to u❤️

    ReplyDelete
  6. Too gud mam.......dese lines sent me bck to my childhood days........

    ReplyDelete
  7. So nice expression of love. Between a sister and brother. Heart touching.

    ReplyDelete
  8. Very emotional and full of love. Feelings of the heart. Childhood is the best period of your life, always missed. Yes let us live our childhood again, may we let the kid inside to flourish and express. Let us not cover up that child's innocence in our heart.

    ReplyDelete
  9. Beautifully described beautiful part of life....well done mam

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Yes I failed .......❤️

That easy ROAD....🎓....🚶

No Surnames Please ......🙏