वो प्यारा धागा 😍
वो धागा कितनी यादें मीठी प्यारी कोई मोल नहीं कभी न खत्म होने वाला प्यार हर पूजा में ईश्वर से मांगती दुआ जहाँ भी रहे भाई मेरा, खुश सलामत रहे एक ज़िंदगी हमने है बिताई साथ सब कुछ बांटा, खिलौने, चॉक्लेट, डाँट खेलना रूठना पढ़ना एक साथ और फिर मीठी सी एक कट्टी जैसे युद्ध में विराम की घोषणा और फिर मान जाना छोटे भाई लाडले होते उनके स्कूल के काम भी हम कर देते बड़े देते हमें छाँव पिता की उम्र का फर्क नहीं होता ज़्यादा फिर भी ध्यान रखते बहुत ज़्यादा माँ का कौन है लाडला और इस बात पे इतराना अरे तेरी शक्ल तो माँ से मिलती दादू नानू की गोदी का बटवारा दादी नानी के प्यार के हिस्सेदार पापा ने किसके लिए लाया खिलौना बुआ मासी काका काकी से बना परिवार हर एक ज़िद थी बस प्यार एक दूजे को डाँट से बचाना मिल के कई प्लान बनाना खेल में खुद जीतो तो जश्न मनाना और वो जीते तो रौंद कर जाना कैरम, शतरंज बिज़नेस क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन सब खेले लड़ते झगड़ते प्यार से एक ज़िंदगी जी हमने साथ सोचा ये दोस्ती हैं उम्र भर की फिर हम बड़े हु...